{"_id":"9ce780a88f74b906380f6685a131db2e","slug":"transport-efficacy-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन और वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद तीसरे दिन भी कोहरे के आगोश में रहा। जिससे लोगों की दिनचर्या बिगड़
विज्ञापन
गई है। गुरुवार को देर रात से ही कोहरे की चादर तन गई थी।
दूसरे दिन सुबह तक इतना घना कोहरा छाया रहा कि थोड़ी दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।
आलम यह रहा कि छोटे-बड़े वाहनों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगर एवं ग्रामीण इलाके में कोहरे के कारण वाहन दिन में भी लाइट के सहारे रेंगते नजर आए।
वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में ठंड और कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा।
जनपद में अचानक तीन दिनों से कोहरे व ठंड का प्रकोप जारी है। जिसके चलते ठंड बढ़ना शुरू हो गया है। कोहरे ने तीन दिनों से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपने चादर से ढक रखा है।
जिसके कारण जहां ट्रेनें विलंब से चल रही हैं वहीं छोटे-बड़े वाहनों को लाइट के सहारे अपने गंतव्य को जाना पड़ा। कोहरे के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं रात करीब 10 बजे के बाद बड़ी गाड़ियां जहां-तहां खड़ी रहीं। वहीं ट्रेनाें के विलंब से आने के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।