{"_id":"ac4d09a4be454bf8152487f5c8f74059","slug":"transparency-and-honesty-are-in-the-care-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में पारदर्शिता और शुचिता का रहे खयाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में पारदर्शिता और शुचिता का रहे खयाल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शरद कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन बीडीसी और जिपं सदस्य के निर्वाचन को पारदर्शी एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए कृत संकल्प है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि एक बेहतर वातावरण बनाकर लोगों में विश्वास जगाएं कि मतदाता मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें।
उन्होंने मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष रूप से मतदान वाले दिन पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पुन: अध्ययन कर लें। सचेत किया कि किसी बाहरी व्यक्ति के यहां खाना नहीं खाएंगे तथा कोई आतिथ्य सत्कार भी ग्रहण नहीं करेंगे।
सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी के कार्य की जानकारी भी होनी चाहिए। निर्देश दिया कि पोलिंग सेंटर /मतदेय स्थल पर यदि अप्रिय स्थिति होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचें। अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर चक्रमण करते रहें। पीठासीन अधिकारी की डायरी जरूर चेक कर लेंगे। क्षेत्र में रूट अवश्य देख लें कि पोलिंग पार्टी के वाहन किस स्थान पर खड़े होंगे।
विज्ञापन
बॉक्स को खोलना और बंद करना भी सीख लें। पोलिंग पार्टी अपने-अपने पोलिंग सेंटर पर पहुंचने के बाद रात में वहीं रुकेंगे। कहा कि मतदान केंद्र के भवन की स्थिति को देख लेंगे कि उपयुक्त है अथवा कोई कमी है। साथ ही पोलिंग सेंटर पर रैंप, शौचालय, पानी की भी व्यवस्था हो।
यह भी ध्यान रखें कि क्षेत्र में बिना एसडीएम की अनुमति के प्रचार प्रसार हेतु वाहन न चले। यदि कहीं शराब, पैसा, कपड़ा आदि वितरण की सूचना मिले तो तुरंत एसओ को रिपोर्ट करें। शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लोगों को चिह्नित करके पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को अवगत करा दें। सीडीओ ने हिदायत दी कि मजिस्ट्रेटों के मोबाइल खुले रहे। ऐसा नहीं होने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। पीठासीन अधिकारी के हैंडबुक को भलीभांति पढ़ लें।
एडीएम केपी सिंह ने कहा कि पोलिंग पार्टी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के जरिये भोजन पानी के लिए पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के दिन 200 मीटर की परिधि में किसी प्रत्याशी का बस्ता नहीं लगेगा। ग्राम स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मिलकर बात कर लें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद लें।
पोलिंग पार्टी के रवाना होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन प्रत्येक घंटे के मतदान प्रतिशत की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। जोनल मजिस्ट्रेट अपने आरओ को बताएंगे। कंट्रोल रूम का नंबर 05498-220234 है, जिस पर चुनाव संबन्धी कोई सूचना या शिकायत दी जा सकती है। बैठक में पीडी प्रमोद कुमार यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही सहित अन्य अधिकारी
मौजूद रहे।