फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transgender's body found hanging in room

Ballia News: कमरे में फंदे पर लटका मिला ट्रांसजेंडर का शव

Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Transgender's body found hanging in room
बलिया। सदर कोतवाली के राजेन्द्र नगर मोहल्ले में बुधवार को एक ट्रांसजेंडर का शव फंदे पर लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी ट्रांसजेंडर बिन्नी पांडेय (30) काफी दिनों से राजेन्द्र नगर स्थित रीता देवी के मकान में किराये के कमरे में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व मनियर निवासी एक युवक पर शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया था। युवक के साथ में रखने को लेकर काफी हंगामा भी किया था। पुलिस में शिकायत भी दी थी। सुबह दरवाजा न खुलने पर बगल के कमरे में रहने वाले साथियों ने आवाज दी। दरवाजा न खोलने पर मकान मालकिन को इसकी जानकारी दी। मकान मालकिन रीता देवी ने शंका होने पर पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की बिन्नी पांडेय के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रात तक भाई आ जाएंगे। उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed