फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transformers burnt at 3 places due to overload, wires broke at 10 places

Ballia News: ओवरलोड से 3 जगहों पर जले ट्रांसफाॅर्मर, 10 जगहों पर टूटे तार

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transformers burnt at 3 places due to overload, wires broke at 10 places
बलिया। एक सप्ताह से तापमान चढ़ने से बिजली की आपूर्ति चरमरा गई है। शहर में 16 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। वहीं गांवों में 10-12 घंटे ही बिजली मिल रही है। ओवरलोड से 24 घंटे में तीन जगहों पर ट्रांसफॉर्मर जल गए। दस जगहों पर तार स्पार्क करने से टूट गए। इससे शहर से लेकर गांवों की तीस हजार की आबादी प्रभावित रही। पानी का संकट भी लोगों को झेलना पड़ा।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में रोस्टर से करीब तीन से चार घंटे कम बिजली मिल रही है। 24 घंटे के बजाय 16 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के बाद 10 से 12 घंटे ही सप्लाई हो रही है। इसमें भी लगातार एक घंटे तक बिजली मिल पाना मुश्किल हो जा रहा है। बिजली कटौती से उद्योग धंधों पर भी विपरीत असर पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बीते चौबीस घंटे में ओवरलोड के कारण जीराबस्ती, सुखपुरा और पीतमपुरा में लगे ट्रांसफॉर्मर जल गए। वही, शहर सहित ग्रामीण इलकों में 10 जगहों पर बिजली के तार तेज हवा और ओवरलोड के चलते टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के 6 मोहल्लों की बिजली की गुल हो गई। दस हजार की आबादी बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आती है तो बीच-बीच में कटौती का दौर जारी रहता है।
विद्युत निगम के आंकड़े भले ही आधे घंटे की कटौती का दावा करते हैं, लेकिन लोकल फॉल्ट के चलते घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। इतना ही नहीं जहां ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे हैं, उन्हें बदलने में भी काफी समय लग जा रहा है। जिससे लोग भीषण गर्मी में पूरी तरह से बिलबिला जा रहे हैं।
जीराबस्ती फैक्टरी में लगे ट्रांसफाॅर्मर से 24 घंटे तक लो वोल्टेज की समस्या रही। विद्युत निगम को जानकारी देने के बाद भी ठीक नहीं किया गया। इस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, उसके बाद ट्रांसफाॅर्मर बदला गया है। अगले दिन फिर गड़बड़ी आने से आपूर्ति बाधित रही।

वहीं, सुखपुरा, रतसर, हनुमानगंज क्षेत्र में बिजली कटौती का दौर चलता रहा। सिंचाई न हो पाने की वजह से सब्जी की खेती भी प्रभावित हो रही है। धान की बेहन तक बचाना मुश्किल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed