{"_id":"6509d342d102dea65a07fc28","slug":"trains-will-start-running-on-bakulha-manjhi-double-line-from-february-ballia-news-c-190-1-bal1001-3800-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फरवरी से बकुल्हा-मांझी डबल लाइन पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फरवरी से बकुल्हा-मांझी डबल लाइन पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
बैरिया। मांझी में गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक पूरा कर फरवरी माह में नवनिर्मित पुल से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाने का दावा गोरखपुर रेल कन्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के इंजीनियरों ने किया है। मांझी रेल पुल के निरीक्षण के लिए पहुंची इंजीनियरों की टीम ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा कर फरवरी माह में सीआरएस द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद बकुल्हा से मांझी तक डबल रेल लाइन चालू हो जाएगी।
अंग्रेजों के जमाने का 100 वर्ष से अधिक पुराना रेलवे पुल से राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं। रेल विभाग द्वारा करीब आठ वर्ष पूर्व मांझी स्थित रेलपुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। बकुल्हा से मांझी तक डबल लाइन को छोड़कर बलिया से छपरा तक डबल लाइन के कार्य पूरा कर लिया गया है। उक्त डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है। अब बकुल्हा से मांझी तक भी डबल लाइन का कार्य जल्द पूरा होने का उम्मीद दिखने लगी है। 206 करोड़ की लागत से मांझी रेल पुल के 19 पाये बन कर तैयार हो चुके हैं। मौजूदा समय में पुल पर गार्डरर चढ़ाने का कार्य हो रहा है। रेल पुल का निरीक्षण करने पहुंचे रेल कन्ट्रक्शन डिपार्टमेंट गोरखपुर के एक्सईन विवेकनन्दन, अवर अभियंता रमेश जायसवाल, आईओडब्लू कमलेश सिंह, निर्माण कन्ट्रक्शन के अवलेश सिंह ने बताया कि मांझी रेल पुल का काम अंतिम चरण में है। पुल पर गार्डर चढ़ाने का कार्य प्रगति पर है। दिसम्बर से जनवरी तक पुल का निर्माण कार्य कम्प्लीट कर लिया जाएगा। फरवरी में सीआरएस का निरीक्षण के बाद नए रेलपुल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही बकुल्हा से मांझी तक डबल लाइन से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।