फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Training of all personnel and teams appointed in election expenditure monitoring

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण में नियुक्त सभी कार्मिकों व टीमों का हुआ प्रशिक्षण

Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Training of all personnel and teams appointed in election expenditure monitoring
बलिया। विधान सभा चुनाव 2022 में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले व्यय के अनुवीक्षण कार्य हेतु व्यय अनुवीक्षण में नियुक्त सभी कार्मिकों व टीमों का प्रशिक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कार्मिकों को व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखाकरण टीम, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, उड़न दस्ते, स्थैतिक निगरानी टीम, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ-सेल एवं नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण के संबंध में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार लोकसभा या राज्य विधानसभा के प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए उसके नामांकन की तारीख से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तारीख के मध्य उसके द्वारा या उसके निर्वाचन एजेंट द्वारा किए गए सभी व्ययों का सही लिखा रखना अनिवार्य है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यर्थी के छाया प्रेक्षण रजिस्टर और साक्ष्य फोल्डर के रख-रखाव में लेखा टीमों को सहायक व्यय प्रेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करना होगा। उन्हें जैसा रिपोर्ट किया गया है वैसे ही वे व्यय की मदों की प्रविष्टि करेंगेे और प्रत्येक मद के सम्मुख अधिसूचित दर लिखेंगे, फिर प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए मदों पर कुल व्यय की गणना करेंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक वीडियो अवलोकन टीम होगी, जिसमें एक अधिकारी तथा दो लिपिक होंगे। वीडियो निगरानी दलों द्वारा की गई वीडियो रिकॉर्डिंग में से वीडियो अवलोकन दल इन- हाउस सीडी तैयार करेंगे तथा किसी भी बाहरी एजेंसी को संपादन अथवा अन्य प्रयोजनार्थ यह सीडी नहीं सौपेंगे। व्यय से संबंधित मामलों और आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों की पहचान के लिए वीडियो अवलोकन टीम एवं वीडियो निगरानी टीम द्वारा ली गई व डियो सीडी रोज देखी जाएगी। साथ ही वीडियो अवलोकन दल निर्वाचन की घोषणा की तारीख से कार्य करेगा तथा मतदान की तारीख तक अपनी ड्यूटी जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed