{"_id":"6016ebb38ebc3e08b8317734","slug":"train-not-reached-at-suremanpur-ballia-news-vns572112024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस नहीं आई सुरेमनपुर, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदह एक्सप्रेस नहीं आई सुरेमनपुर, यात्रियों ने किया हंगामा
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के निरस्त होने का चस्पा किया गया नोटिस।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बैरिया। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बलिया-सुरेमनपुर के रास्ते छपरा होकर सियालदह तक चलना था, जिसे अचानक निरस्त कर दिया गया। सुरेमनपुर स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों ने हंगामा किया। इस ट्रेन को दो फरवरी तक छपरा से ही वापस सियालह भेजने के निर्णय यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
आरक्षित टिकट कराकर रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बलिया-सियालह एक्सप्रेस का यात्री इंतजार कर रहे थे। जब स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को बताया कि अभी दो दिन और यह ट्रेन छपरा से ही लौट जाएगी तो यात्री उग्र हो गए और स्टेशन पर नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने अधिकारियों को दिया तब बलिया से एक कोच लेकर इंजन पहुंचा और सियालदह ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को सुरेमनपुर से छपरा पहुंचाया। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों को छपरा से भटनी मऊ के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे टिकट आरक्षित कराकर सुरेमनपुर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इंटरलॉकिंग का काम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी तक पूरा नही हो पाया जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दो फरवरी तक भी कार्य पूरा होगा यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है ऐसे में रेलवे को नुकसान होने के साथ ही यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।