फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trailer crushes bike riders, youth dies

Ballia News: ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Trailer crushes bike riders, youth dies
उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मृतक मालीपुर निवासी सन्नी कु
बेल्थरारोड/ चौकियामोड़/ नगरा/ विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सन्नी कुमार (19) निवासी मालीपुर की मौत हो गई। साथी उपेंद्र कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

मालीपुर गांव निवासी सन्नी कुमार अपने दोस्त उपेंद्र कुमार के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वाराणसी में प्राइवेट फर्म में नौकरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जमुआंव गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सन्नी को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, इंदारा के पास मौत हो गई। वहीं उपेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह हादसे की खबर मिलते ही युवक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। माता-पिता की इकलौती संतान थे सन्नी। बेटे की मौत की खबर से दोनों बेसुध हो गए। प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव समेत ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रेलर की तलाश में पुलिस जुटी है।

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मृतक मालीपुर निवासी सन्नी कु

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मृतक मालीपुर निवासी सन्नी कु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed