फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic will be easy in rural areas, 17 culverts will be built with 18.43 crores

ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम होगा यातायात, 18.43 करोड़ से बनेंगी 17 पुलिया

Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be easy in rural areas, 17 culverts will be built with 18.43 crores
बलिया। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए 17 पुलिया के निर्माण को मंजूरी दी है। इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेजा गया था। निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्गों पर स्थित पुलिया की हालत खस्ता होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भारी बरसात से भी कई पुरानी पुलिया को नुकसान पहुंचा था। पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से इन पुलिया और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। स्वीकृत नहीं मिलने से इन पर कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शासन की ओ से अब जनपद में कुल 18 पुलिया और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पुलियों का निर्माण 18.43 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। सभी पुलिया का निर्माण शुरू करने के लिए प्रत्येक के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि दी गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की ओर से इस धनराशि को काफी कम बताया जा रहा है, लेकिन उनका कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की कवायद पूरा कर काम शुरू कराया जाएगा। शेष धनराशि के लिए डिमांड शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी सहूलियत
बलिया। पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को अपनी फसलों आदि की ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इनका निर्माण पूरा होने से किसानों के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसकी मांग उनकी ओर से काफी समय से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेगी पुलिया
--एकमटिया-धड़सरा गांव के पास नाले पर
--करन छपरा में पुलिया का निर्माण
--गड़वार-नगरा से नेवादा मार्ग पर
--गोहाडीह से सरियांव के बीच नाले पर
--गोठवा-सुल्तानपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास आंवला नाले पर
--हरदत्तपुर में धोबी घाट स्थान पर
--छितौनी नाले पर
--टोला बाजराय के पास नाले पर
--दुबहड़ अस्पताल से ढेलहवा मेघामठ नाले पर
--बछईपुर में पुलिया का निर्माण
--बिंद के छपरा में पाएमजीएसवाई मार्ग एवं दवनी बीज गोदाम के मध्य नाले पर
--शेरवां कला-अराजीमुतखीपुर मार्ग पर
--कपुरी चेरुईया से बैरिया दुर्गा मंदिर पर
--हल्दीपुर में छपिया मार्ग के नारापार के बाद कोईली मुहान ताल पर
--मनियर दियरा चुकड़ा-2 में नाले पर
--मिश्रौली एवं चकरा के बीच बसनही नाले पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed