{"_id":"6339d5e01dfe8745815bb38c","slug":"traffic-will-again-stop-on-bhagalpur-bridge-ballia-news-vns6771996143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर पुल पर फिर बंद होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर पुल पर फिर बंद होगा आवागमन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी पर निर्मित तुर्तीपार-भागलपुर पुल पर एक बार फिर आवागमन बंद होगा। नवरात्र के बाद मरम्मत के लिए चार दिन तक पुल पर गाड़ियों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। हालांकि अभी इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
आवागमन बंद करने को लेकर सेतु निर्माण निगम और देवरिया प्रशासन के बीच मंथन चल रहा है। सेतु निर्माण निगम लिमिटेड देवरिया ने इसके लिए देवरिया जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।
हालांकि अभी देवरिया प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। सेतु निर्माण निगम ने 10, 11 और 13 और 14 अक्टूबर को पुल पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने की अनुमति मांगी है। सेतु निर्माण निगम का कहना है कि पुल पर वाहनों का लोड बढ़ गया है। इसके कारण पुल की मरम्मत की जानी है। इसके लिए कम से कम चार दिन का समय चाहिए। गौरतलब है कि करीब 1185 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण दिसंबर 2001 में हुआ था। इस दौरान महज 21 वर्ष में ही इसकी करीब आधा दर्जन बार मरम्मत की जा चुकी है।