फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic system collapsed, people struggled with traffic jam in the sun for more than five hours

Ballia News: ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था, पांच घंटे से ज्यादा लोग धूप में जाम से जूझते रहे

Thu, 11 Apr 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed, people struggled with traffic jam in the sun for more than five hours
बैरिया। बुधवार को कस्बा व रानीगंज बाजार में सुबह नौ बजे के बाद से भीषण जाम लगा रहा। तल्ख धूप के बीच जाम लगनेे से राहगीर पसीने से तर-बतर हो गए। तेज धूप की वजह से दोपहर में होमगार्ड और पुलिस के जवान भी सड़क किनारे दुकानों या पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कस्बा के चारों हिस्सों में जाम लगना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे के बाद स्व मैनेजर सिंह की मूर्ति के समीप वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बिहार प्रांत को जाने वाले वाहन बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ के पास थम गए। जाम में फंसे लोग जैसे-तैसे से होकर कस्बे के बीचोंबीच इलाके में पहुंचे। दिन के करीब 10 बजे से 11 बजे तक रानीगंज बाजार से लेकर बैरिया बीबी टोला व मधुबनी बजसर में राहगीर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

। बैरिया कस्बे के एनएच 31 की स्थिति यह रही कि लोगों को जाम के बीच पैदल चलने में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सुरेमनपुर से ट्रेन पकड़कर यात्रा करने वाले यात्रियों की जाम के कारण फजीहत झेलनी पड़ी। इस वजह से भी उन्हें 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच तकरीबन 20 से 25 मिनट तक परेशान होना पड़ा। कस्बे के देवराज ब्रह्म मोड़ पार करने के बाद जब लोग दिन के 11.30 बजे स्व मैनेजर सिंह के प्रतिमा के पास पहुंचे तो यहां भी बड़े वाहनों के पीछे उन्हें जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज बाजार की स्थिति यह थी कि यहां बाइक व चार पहिया वाहन तो दूर पैदल चलने में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे भी कस्बा स्थित पानी टंकी से लेकर तहसील मोड़ तक लगे जाम के बीच राहगीरों के वाहनों का पहिया थम गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवरात्र की वजह से कस्बा में भीड़ अधिक थी। जाम को खत्म कराने के लिए जगह-जगह सिपाहियों और होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed