{"_id":"6893b04c4186a03de3050539","slug":"traffic-started-on-the-new-kathal-nala-bridge-heavy-vehicles-banned-on-the-old-one-ballia-news-c-190-1-bal1002-145595-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटहल नाला नए पुल पर आवागमन शुरू, पुराने पर बड़े वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटहल नाला नए पुल पर आवागमन शुरू, पुराने पर बड़े वाहनों पर रोक
विज्ञापन
नगर के कटहल नाला पर बनी पुरानी पुलिया से बंद किया गया वाहनों का आवागमन।
- फोटो : संवाद
बलिया। शहर से सटे कटहलनाला के पुराने पुल का एप्रेाच मार्ग खिसकने के बाद मंगलवार की देर रात को नए पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में नए पुल से अवरोधक को हटवाए। इसके बाद नए पुल पर यातायात शुरू कराया गया।
मंगलवार की देर शाम को झमाझम बारिश के बीच पुराने पुल के एप्रोच मार्ग में दरार आ गई। इससे एनएच-31 पर बड़े वाहनों के संचालन में कठिनाई होने लगी। इसकी सूचना पर रात को ही एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केशरी प्रकश व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने क्रेन से नए पुल पर रखे अवरोधक हटवा दिए। इसके बाद इस आवागमन शुरू हो गया। पुराना पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
सूचना पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी पहुंचे कर पुराने पुल का निरीक्षण किया, अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही पुराने पुल को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शहर से होकर गुजरने वाले एनएच-31 को फोरलेन बनाया जा रहा है। एनएचएआई ने फोरलेन का कार्य पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सौंपा है। कटहलनाला पर नए पुल के निर्माण कार्य खुद एनएचएआई करा रही थी। पुल व उसका एप्रोच मार्ग का कार्य जुलाई में ही पूरा हो गया था। ऐसे में पुराने पुल का एप्रोच मार्ग में दरार आने के कारण नए पुल को खोल दिया गया है। इससे अब यातायात सुगम हो गया है।