फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic service resume after 50 hours at Jayaprabha Setu connecting to uttar pradesh to Bihar in ballia

राहत: यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु पर 50 घंटे बाद आवागमन बहाल, बारिश के कारण धंस गया था एप्रोच

Sun, 30 May 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 May 2021 10:02 PM IST
सार

यास तूफान का असर उत्तर प्रदेश  के बलिया में व्यापक रूप से देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर बलिया से बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु का एप्रोच रोड कट गया था। स्थानीय विधायक के एक्शन में पर करीब 50  घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। 

विज्ञापन
Traffic service resume after 50 hours at Jayaprabha Setu connecting to uttar pradesh to Bihar in ballia
जयप्रभा सेतु पर 50 घंटे बाद आवागमन बहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु पर 50 घंटे बाद आवागमन बहाल हो गया। भारी वर्षा होने के कारण सेतु के यूपी सीमा का एप्रोच बृहस्पतिवार की देर रात धंस गया था।  इसकी जानकारी होते ही विधायक सुरेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को बुलवाया और विधायक की कवायद पर ही शनिवार को एप्रोच मरम्मत का काम शुरू हो गया। शनिवार की देर रात में मरम्मत कार्य होने पर करीब 50 घंटे बाद आवागमन बहाल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि यास तूफान का प्रभाव जनपद में भी बीते बुधवार की देर शाम से शुरू हो गया था। जिससे क्षेत्र में लगातार 48 घंटों तक बारिश होती रही। जिसका प्रभाव क्षेत्र के यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के एप्रोच पर पड़ा और बृहस्पतिवार की देर रात अचानक एप्रोच धंस गया। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए एनएचएआई आजमगढ़ के परियोजना प्रबंधक पकंज पवार को दी। सूचना मिलते ही एनएचएआई के अधिकारी अपने साथ ठेकेदार को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना विधायक सुरेंद्र सिंह को हुई तो वह भी कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रभा सेतु पर पहुंच गए और सम्बंधित अधिकारी व ठेकेदार से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस मार्ग की बदहाली के जिम्मेदार आप लोग हो और इसका आरोप हम जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ रहा है। इसलिए आप लोग हमारे साथ इस मार्ग पर पैदल चलकर देखिए कि यहां की जनता कैसे इस मार्ग पर चलती है और उसे कितना कष्ट होता है। विधायक ने पूर्व सैनिक होने के कारण परियोजना प्रबंधक को तो छोड़ दिया लेकिन अन्य अधिकारी व ठेकेदार को पानी में ही चलवाया।

इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हर हाल में एप्रोच का मरम्मत कर दिया जाएगा। इसके बाद शनिवार को सुबह से ही मरम्मत कार्य शुरु हुआ और रात करीब 11 बजे पूरा हुआ और आवागमन प्रारम्भ हो गया। इसके बाद यूपी व बिहार दोनों राज्यों में खड़े करीब एक हजार से अधिक ट्रक चालक अपने ट्रकों को लेकर अपने अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए।

रास्ते से गुजर रहे ट्रक चालक रविंद्र कुशवाहा, भरत सिंह, जवाहिर वर्मा, पुरेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र राम, पलट चौधरी, छट्ठू यादव आदि ने कहा कि पहली बार इतनी जल्दी मरम्मत का कार्य होते देखा है। यहां के विधायक की देन है कि इतना जल्दी हमलोगों को अपने गंतव्यों को जाने के लिए मिल रहा है।

इस बाबत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पंकज पवार ने कहा कि एप्रोच के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है और पुल से आवागमन बहाल हो चुका है। ऐसे ठेकेदार को अभी नजर रखने को कहा गया है ताकि कोई दिक्कत होने पर तुरंत मरम्मत करें।

 यास तूफान का असर अभी भी बलिया जिले में बना हुआ है। चौथे दिन शनिवार को भी रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं सड़कों पर बने गड्ढे में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच 31 पर तो कई जगह जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर बने गड्ढे में जलभराव से लोगों का आना जाना मुश्किल रहा। 

लगातार बारिश से नगर के कई मार्गों पर जहां-तहां जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शहर से गुजरे एनएच 31 पर कई जगह बने गड्ढे में जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच 31 पर बहेरी कटहल नाला के दोनों तरफ गड्ढे हैं जिसमें जलभराव होने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा चित्तू पांडेय चौराहा पर बने गड्ढे में भी जलभराव रहा जिससे आने-जाने वालों को परेशानी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed