फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic police launched a campaign 42 minors were found driving e-rickshaws vehicles were seized

Ballia News : यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 42 नाबालिग ई-रिक्शा चलाते मिले, सीज हुए वाहन

Wed, 26 Mar 2025 07:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 07:50 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना कम करने व सुगम यातायात को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। इसके तहत चेकिंग की गई तो पता चला कि संचालन नाबालिग कर रहे हैं लिहाजा 42 वाहनों को सीज किया गया।

विज्ञापन
Traffic police launched a campaign 42 minors were found driving e-rickshaws vehicles were seized
ई रिक्शा

विस्तार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बुधवार को विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया। 70 ई-रिक्शों को सीज किया गया और 582 ई-रिक्शा का चालान किया गया। 42 नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए मिलने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी यातायात श्यामकांत के नेतृत्व में प्रभारी यातायात गिरिराज सिंह ने अभियान के दौरान वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन बात नहीं करने के लिए चालकों को जागरूक किया गया। एचएसआरपी नंबर प्लेट की महत्ता से अवगत कराया गया। गर्मी में सीमित स्पीड से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान नियम विरुद्ध चलने पर 70 ई-रिक्शे सीज किए गए। 582 ई-रिक्शों का चालान किया गया। 42 नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए मिलने पर कार्रवाई की गई। 22 ई-रिक्शा बिना नंबर के मिले। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभारी यातायात व सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने 375 ई-रिक्शों में दाहिनी तरफ की निकासी वाली जगह पर राॅड लगवाए गए।

तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाने पर बुलेट सीज : मनियर पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चल रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान तेज पटाखा जैसी आवाज या बंदूक की आवाज वाले साइलेंसर लगाकर चलने वाली बुलेट को सीज किया। चेकिंग के लिए रोकने पर चालक माफी मांगने लगा तथा उसके पास बुलेट की आरसी भी नहीं थी। बुलेट को सीज कर दिया गया।

ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया गया अभियान

 नगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ई रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक चालान किया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बिना नंबर प्लेट, बिना दस्तावेज, नाबालिग चालकों तथा फिटनेस की जांच की गई।


थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि कई ई रिक्शा चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, नाबालिग चालकों द्वारा ई रिक्शा धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, कुछ के रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। दो दर्जन ई रिक्शा का चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed