फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic of heavy vehicles will remain closed from 4 am to 9 pm

Ballia News: सुबह चार से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic of heavy vehicles will remain closed from 4 am to 9 pm
बलिया। बलिया महोत्सव के दौरान 28 अक्तूबर को सुबह छह बजे से बाबू मैनेजर सिंह मैराथन का आयोजन होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन का प्लान बनाया गया है। इसके लिए मैराथन वाले मार्ग पर सुबह चार से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

कुंवर सिंह चौराने से शहर क्षेत्र कदम चौराहा, दुबहड़, हल्दी होते हुए बाबू मैनेजर सिंह तिराहा थाना बैरिया तक मैराथन होगी। इसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए फेफना, बांसडीहरोड, दुबहड़, गड़वार, सुखपुरा, बैरिया, हल्दी, बांसडीह कोतवाली के नो एंट्री प्वाइंट से सुबह चार से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। मांझी, छपरा बिहार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चांद दीयर चौकी पर मैराथन दौड़ समाप्ति तक रोका जाएगा।
विज्ञापन

रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीह रोड के पास रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार होते हुए फेफना, नरहीं जाएंगे। सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार होते हुए फेफना व नरहीं जाएंगे। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जाएगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार, सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed