फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic jam due to parking of vehicles on the road

सड़क पर वाहनों के खड़ा होने से लग रहा जाम

Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to parking of vehicles on the road
बलिया। नगर की हृदय स्थली कहीं जाने वाले शहीद चौक स्थित मॉल शॉप के सामने बेतरतीब वाहनों के खड़ा होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहीद चौक में कई मॉल और दुकानें हैं, जिनके पास वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। भवन मालिक द्वारा बेसमेंट में वाहन खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते ग्राहकों को सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। जिससे चौक में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों का धड़ल्ले से सवारी धोने से जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन जिला प्रशासन एवं कोतवाली पुलिस को यह नहीं दिखता है। कारण कि उन्हें मॉल शाप संचालक से सुविधा शुल्क प्राप्त हो जाता है। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों से भी वसूली हो जाती है। लेकिन जनता जाम के झाम से कराहती रहती है और जिला प्रशासन व पुलिस महकमा के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते है। इन्हें न दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed