फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders had business

कारोबारियों का धंधा पड़ा मंदा

Sat, 19 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sat, 19 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
 Traders had business
कारोबारियों का धंधा पड़ा मंदा
पांच  सौ और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते जिले में सभी प्रकार के कारोबार प्रभावित हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि जनपद में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई व्यापारियों ने बाहर से सामान मंगाना बंद कर दिया है, साथ ही थोक एवं  फुटकर का काम भी सीमित मात्रा में कर रहे हैं। व्यापारियों की माने तो रिटेल करीब 70 फीसदी और होलसेल में 60 फीसदी तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


जनपद में हार्डवेयर, खाद्य सामग्री, कपड़ा, दवाएं प्रतिदिन औसतन 10 करोड़ का कारोबार करती हैं। सीजन के हिसाब से इसमें घटाव-बढ़ाव होता रहता है। लेकिन जब से सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंदी की घोषणा की गई है, तब से बाजार में मंदी सी छा गई है। बड़े व्यापारियों के अपेक्षा छोड़े व्यापारियों का धंधा न के बराबर है। होलसेल का व्यापार ज्यादातर क्रेडिट पर हो रहा है।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया नोटबंदी के आदेश के बाद प्रभावित हुआ कारोबार अब धीरे-धीरे यह पटरी पर आने लगा है। उन्होंने बताया कि बाजार में बिना लाइसेंस के कारोबार करने वाले दूकानदारों को अधिक परेशानी हो रही है, उनके खरीद बिक्री का कोई लेखा जोखा प्रत्यक्ष रूप से नहीं रहता है। बताया कि वजह है कि बिना लाइसेंस के व्यवसाय करने वाले दूकानदार आनन-फानन में टिन नंबर लेना शुरू कर दिए हैं। टिन नंबर लेने के बाद उन्हें व्यापार करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed