{"_id":"63e28a8d72cd0e5800052b29","slug":"traders-accused-of-suicide-will-not-be-spared-justice-will-be-done-ballia-news-vns697515524-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नहीं बख्शे जाएंगे व्यापारी आत्महत्या के आरोपी, होगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नहीं बख्शे जाएंगे व्यापारी आत्महत्या के आरोपी, होगा न्याय
विज्ञापन
बलिया। काफी समय से जनपद सूदखोरों एवं भू-माफियाओं के उत्पीड़न से ग्रसित है लेकिन योगी राज में किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिले के व्यापारियों के साथ है।
उक्त बातें मंगलवार को भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से उनकी वार्ता हुई है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया कि इससे मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
आरोप लगाया कि जनपद काफी समय से सूदखोरों और भू-माफियाओं के आपराधिक कारनामों से ग्रसित है। कहा- कभी मेरे गृह क्षेत्र का रानीगंज बाजार और उसके आसपास के क्षेत्र भी इसी समस्या से ग्रसित था। मैंने व्यापारी समाज के साथ मिलकर इसके विरुद्ध आवाज उठाई और समस्या का छुटकारा हुआ था। मेरे कार्यकाल के दौरान सोनबरसा अस्पताल की सरकारी जमीन को कब्जा करने की कवायद चल रही थी। इस मामले में भी मृतक व्यापारी नंदलाल गुप्ता के परिवारवालों को न्याय मिलेगा।