फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trader caught with goods worth Rs 68 thousand

Ballia News: 68 हजार की सामग्री लेकर चंपत हुआ व्यापारी

Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Trader caught with goods worth Rs 68 thousand
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटकी सेरिया चट्टी पर एक व्यापारी के पुत्र ने गैर जनपद से आए बेकरी के हजारों रुपये की सामग्री आटो से उतरवा ली। भुगतान करने के बजाय कंपनी के वाहन को पिता का मोबाइल नंबर देकर बलिया भेज दिया। चालक ने बलिया पहुंच कर मोबाइल पर संपर्क किया तो बंद मिला। ठगी का आभास होने पर उसने कंपनी के मालिक को सूचित किया। एसएस इंडस्ट्री रामनगर चंदौली के मालिक संजय कुमार सिंह बलिया आए। बांसडीह कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बलिया का एक व्यापारी अपनी इंडस्ट्री के बारे में बताकर उनसे मिला था। चिप्स, कुरकुरे और टोस्ट की सप्लाई करने के लिए कहा। व्यापारी की बातों में आकर वह सामग्री भेजने के लिए तैयार हो गए। जीएसटी नंबर मांगा तो अंश इंडस्ट्री का पेपर भेजा। इसी पर उसने 68800 रुपये की सामग्री 20 जून को भेज दी। 21 जून को सुबह 9:30 वाहन चालक सुनील कुमार से संपर्क कर उक्त व्यापारी ने उसे सेरिया मोड़ पर बुलाया। वहां पर आरोपी ने खुद को व्यापारी पुत्र बताकर पूरी सामग्री उतरवा ली। बांसडीह कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed