{"_id":"6817c61ae9b3121ccf0451c8","slug":"tractor-collided-with-bike-five-year-old-innocent-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-139109-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पांच साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पांच साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मालदा बिहरा रोड पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर ने आमने से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने पांच वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
बिहरा गांव निवासी धनंजय अपनी चाची अंजू पत्नी चंदेश्वर और उनके पुत्र आयुष (5) को बाइक से लेकर सिकंदरपुर आ रहा था। मालदा-बिहरा रोड से निकल रहा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उनकों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने मासूम आयुष को मृत घोषित कर दिया। धनंजय और अंजू को इलाज के बाद छोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव और परिजनों को हुई पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे एचएचओ प्रवीण सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध एसएचओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बोलेरो की टक्कर से बालक जख्मी : रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार चट्टी पर रविवार अपराह्न तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पकवाइनार निवासी जयराम का पुत्र जयराज कुरकुरे खरीदने चट्टी पर गया था। कुरकुरे खरीदने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे धक्का मारते हुए भाग निकली। गंभीर स्थिति में उसे रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से उसे रेफर किया गया।