फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Town Inter College tops in Scout Cadre Senior

Ballia News: स्काउट संवर्ग सीनियर में टाउन इंटर काॅलेज अव्वल

Tue, 10 Dec 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Town Inter College tops in Scout Cadre Senior
बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का सोमवार की शाम समापन हो गया।
विज्ञापन

रैली में नगर क्षेत्र से स्काउट संवर्ग सीनियर में टाउन इंटर काॅलेज तथा जूनियर में कुंवर सिंह इंटर काॅलेज प्रथम रहा। गाइड संवर्ग सीनियर में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज व जूनियर में गुलाब देवी बालिका इंटर काॅलेज की टीम प्रथम तथा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तहसील क्षेत्र स्काउट संवर्ग सीनियर में सुखपुरा इंटर काॅलेज सुखपुरा तथा जूनियर में मनियर इंटर काॅलेज मनियर प्रथम रहा।
गाइड संवर्ग सीनियर में जनता इंटर काॅलेज नगरा प्रथम व सुखपुरा इंटर काॅलेज द्वितीय तथा जूनियर में मनियर इंटर काॅलेज मनियर प्रथम स्थान पर रही। सीबीएसई बोर्ड स्काउट संवर्ग, सीनियर में ज्ञानकुंज वंशीबाजार प्रथम व जूनियर में बीपी ज्ञान स्थली चोगड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

स्वतंत्र दल में हिंद स्काउट दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत स्काउट और गाइड के जिला मुख्य आयुक्त/ मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के निर्देशन में आयोजन हुआ। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व टाउन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा व जिला कमिश्नर डॉ. विश्वरंजन सिंह ने टीमों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी व निर्णायक के रूप में जिला संगठन कमिश्नर सौरभ कुमार पांडेय, सरिता, अखिलेश चौहान, नित्यानंद पांडे, उपेंद्र नारायण सिंह, पुष्कर, नफिल अख्तर आजाद, श्याम जी, आनंद यादव, कुसुम वर्मा रहे। इस अवसर पर उमा सिंह, रंजनी श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिंह, आनंद मोहन सिंह, अरुण सिंह रहे। जिला सचिव राजेश कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

000
डीएम ने 11 छात्राओं को किया सम्मानित
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड का छह माह का प्रवेश रेंजर्स कोर्स सफलतापूर्वक करने वाली 11 छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह कोर्स आनंदी बाई जोशी रेंजर टीम, टाउन इंटर कॉलेज में किया गया था। इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर नफीस अख्तर आजाद और रेंजर्स लीडर सुधा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed