फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Took the oath of office by heads of all the blocks

सभी ब्लॉक के प्रमुखों ने ली पद की शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 19 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Took the oath of office by heads of all the blocks
दुबहर में ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय को शपथ दिलाते जेपी यादव। - फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी 17 ब्लॉकों के प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। क्षेत्र के विकास का वादा किया। रसड़ा की ब्लॉक प्रमुख देवकी सिंह ने कहा कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगीत गायकों ने रंग जमाया। वहीं समर्थनों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन

गड़वार: विकास खंड के डवाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख विद्यावती देवी पत्नी रामेश्वर यादव का शपथ ग्रहण गांधी ग्रामोद्योग के अधिकारी बीके सिंह तथा सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि सपा के जिला महासचिव शैलेश चौधरी रहे। मनियर: विकास खंड मनियर के प्रांगण में ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद को अपर जिला सहकारी अधिकारी संतोष कुमार ने शपथ दिलाई। वहीं 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा कुंवर सिंह रहीं। अध्यक्षता प्रधान संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवास मिश्र ने किया।रसड़ा: ब्लॉक प्रमुख देवकी सिंह और सौ क्षेत्र पंचायत सदस्य को शुक्रवार को विकासखंड के प्रांगण में जिला सांख्यिकी अधिकारी मोहम्मद शादुलहा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह रहे। लोकगीत गायक श्रीभगवान ने गीतों से खूब झुमाया। रेवती:  डवाकरा हाल में       प्रमुख जगेश्वर राम को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता    नंदजी गुप्त ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही 43 पुरूष तथा 27 बीडीसी महिला सदस्य को भी शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता पद्मदेव पाठक तथा संचालन एडीओ पंचायत कौविंद्र राय ने किया। सोहांव: ब्लाक परिसर में भागमनि यादव को शपथ दिलाई गई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ लिया। दूसरी बार निर्विरोध चुनी गई भागमनि यादव को भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव    ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पंदह: ब्लॉक की प्रमुख साधना पांडेय व 85 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी रमाशंकर यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण सिंह, मनीष सिंह, रामजी यादव, यशपाल सिंहआदि रहे।नवानगर: विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख सुधा यादव ने शपथ ग्रहण के बाद समारोह में कहा कि राजनीति नहीं बल्कि विकास के लिए कार्य करना है सभी वर्ग के लोगों के साथ बिना भेदभाव किए तेजी से विकास किया जाएगा। नगरा: क्षेत्र पंचायत नगरा पर ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि ब्लाक की जनता का सम्मान ऊंचा करने का काम करूंगा। मुरलीछपरा: ब्लॉक की प्रमुख पार्वती देवी पत्नी चैतनाथ राम को जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी एवं विकलांग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने शपथ दिलाई। इस दौरान 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  दुबहर: क्षेत्र पंचायत के ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार राय को जिला कृषि अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज कुमार पांडेय, प्रधान सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, विमल पाठक आदि लोग रहे। सीयर: ब्लॉक परिसर में समारोह में उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल को शपथ दिलाई। तत्पश्चात अंचल ने बीडीसी सदस्यों का शपथ का शपथ ग्रहण कराया। बांसडीह: ब्लॉक परिसर में बीडीओ अर्जुन तिवारी ने प्रमुख सुशील कुमार सिंह को शपथ दिलाई। साथ ही साथ समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई। हनुमानगंज : ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी को समाज कल्याण अधिकारी श्रीपाल ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नागा चौधरी, जयप्रकाश सिंह जेपी, संतोष राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed