{"_id":"5d5458d18ebc3e6ca435f9e6","slug":"today-rakhi-will-be-decorated-on-the-wrist-of-brothers-auspicious-time-before-2-02-pm-ballia-news-vns478400569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने खरीदा स्वदेशी राखी, चाइनीज को किया बाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने खरीदा स्वदेशी राखी, चाइनीज को किया बाय
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन का पर्व आज है। एक हफ्ते पूर्व से ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी, मिठाई व गिफ्ट की दुकानें सजकर तैयार हैं। इस बार भी चाइनीज राखियां बाजार में नदारद रहीं। गुरुवार को राखी की दुकानों पर बहनों व माताओं ने जमकर खरीददारी की।
जमकर खरीददारी से राखी दुकानदारों के चेहरे खिलखिला उठे। उधर, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर लोगों ने खरीददारी की। इस दौरान बहनों को गिफ्ट देने के लिए भाइयों ने भी खरीददारी की। सूखे मिठाइयों की मांग अधिक रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस नगर में चक्रमण करती रही। भीड़ की वजह से नगर में जाम की स्थिति बनी रही। इस बार रक्षासूत, धागा, स्टोन व नग के साथ ही स्पाइडरमैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू आदि की राखियों की बिक्री जोरों पर रही। सुरक्षा के मद्देनजर बजारों में पुलिस चक्रमण करती रही।
फेफना के आचार्य अभय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने का मुहुर्त प्रात: काल सूूर्योदय से लेकर शाम 4.23 तक पूर्णिमा है। लेकिन दोपहर 2.02 मिनट के बाद राहु काल हो जा रहा है। इसलिए 2.02 बजे से पूर्व रक्षा बंधवाना सर्वाधिक शुभ है। वैसे शाम 4.23 बजे तक राखी बंधवाया जा सकता है।