{"_id":"64ce89f07d187d86470a8fd6","slug":"today-pm-will-lay-foundation-stone-of-construction-work-under-amrit-bharat-station-scheme-ballia-news-c-190-1-svns1007-995-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य का आज पीएम करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य का आज पीएम करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
बलिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 41 करोड़ रुपये में होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
स्टेशन परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री वर्चुअली सभा को संबोधित करेंगे। इसमें करीब दस हजार से ऊपर लोग भाग लेगे। अपर प्रबंधक ऑपरेशन राजेश कुमार सिंह की देखरेख में शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। इसके अलावा. मंत्री, विधायक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दो फेस में निर्माण होगा। पहले फेज में 12 मीटर फुटब्रिज, प्लेटफार्म संख्या दो, तीन व चार पर यात्री शेड़, लिफ्ट, स्कलेटर, चार नंबर प्लेटफार्म की लम्बाई, स्टेशन के दोनों तरफ एप्रोच सड़क का निर्माण, पार्सल गोदाम व दूसरी इंट्री पर फसाड़ का काम होगा।
विज्ञापन
उसके बाद दूसरे फेज में चार नंबर प्लेटफार्म भवन व प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का सुदंरीकरण, कर्मचारी भवन सहित अन्य कार्यों का निर्माण होगा। इस दौरान डीसीआई राजेंद्र शर्मा, विवेकानंद मिश्रा, गुड्डू सिंह, असगर भाई, संजय कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।