फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today, five and a half million trees will

आज लगाएंगे साढ़े पांच लाख पौधे

Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Today, five and a half million trees will
पौधरोपण
 आज जिले में पौधरोपण का महा अभियान चलेगा। जनपद में 516.5  हेक्टेयर क्षेत्रफल में  545114 पौधेरोपने का लक्ष्य निर्धारित किया  गया है। डीएम ने पौधरोपण अभियान को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। अभियान एक ही दिन में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वन विभाग की बैठक में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। प्रशासन ने पौधे लगाने की सारी व्यवस्था कर ली है। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



  प्रदेश सरकार 11 जुलाई को पांच करोड़ पौधे लगाकर कीर्तिमान कायम करने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारियों को सोमवार को पौधरोपण की व्यवस्था करने को कहा गया है। पौधों के लिए पहले से ही गड्ढे तैयार किए गए हैं। सुबह 11 बजे से जिले में 175 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों से कहा गया कि वे पूरे अभियान पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि समय से मजदूर, पौधे आदि यथास्थान पहुंच जाएं। वहीं इस महाअभियान में समाजिक संगठनों सहित शहरवासियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान लोगों से पौधे लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed