{"_id":"6150a1ea8ebc3e87eb686029","slug":"today-90-thousand-people-will-be-vaccinated-ballia-news-vns6138756126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा 90 हजार लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा 90 हजार लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जनपद में फिर महाअभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 90 हजार लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 1.21 लाख कोविशील्ड और 10 कोवैक्सीन की डोज आई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि सोवार को जिले में विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। आज आयोजित होने वाले इस टीकाकरण महाअभियान को सकुुशल संपन्न कराने के लिए 291 केंद्रों पर 330 सत्र का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 17 सिंतबर को महा अभियान आयोजित किया गया था। इसमें 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। बारिश के कारण निर्धारित लक्ष्य से महकमा पीछे रह गया था। सीएमओ ने बताया कि ब्लाक नगरा के 20, चिलकहर के 17, बेरुआरबारी के 10, सोहांव के 20, नवानगर के 24, सोनवानी के 11, बैरिया के 10, मनियर के 24, गड़ावार के 23, बांसडीह के नौ, सीयर के 18, मुरलीछपरा के चार, बलिया अर्बन के 10, पंदह के 20, रसरा के 20, वैना के 19, दुबहर के 18, रेवती के 18 केंद्रों पर पर टीकाकरण किया जाएगा। ले वासियों से अपील की कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य करा लें। क्योंकि कोविड से बचने का यही एकमात्र उपाय है। सामाजिक दूरी का अनुपालन करें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा टीकाकरण अवश्य कराएं।