फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today 36 thousand people will get vaccine in Ballia, facilities will be available for offline and online registration at centers

बलिया में आज 36 हजार लोगों को लगेगा टीका, केंद्रों पर ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रहेगी सुविधा

Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Today 36 thousand people will get vaccine in Ballia, facilities will be available for offline and online registration at centers
बलिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि शासन की ओर से मंगलवार को विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें एक ही दिन में 36 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए जनपद के 17 ब्लॉक अंतर्गत टीका केंद्रों पर 171 सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसकी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारी कर चुका है। उधर, संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकार ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 39 हजार कोविशील्ड की डोज आ चुुकी है। को-वैक्सीन नहीं आई है। बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से टीका लगाए जाएंगे। टीका लगाने वाले व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी साथ लेकर आना अनिवार्य है। जहां मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा। जनपद में 31 जुलाई तक कुल 519897 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed