{"_id":"601ae5cc8ebc3ebb642ebab3","slug":"today-3292-beneficiaries-will-get-kovid-19-vaccine-at-14-and-tomorrow-5-centers-ballia-news-vns572675283","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 14 और कल 5 केंद्रों पर 3292 लाभार्थियों को लगेगा कोविड-19 का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 14 और कल 5 केंद्रों पर 3292 लाभार्थियों को लगेगा कोविड-19 का टीका
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने विभाग के पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को जिले में 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनपद के 1542 लोग प्रतिरक्षित किए जाएंगे। वहीं पांच फरवरी को नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 सत्र आयोजित कर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर को भी प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के 1750 लोग प्रतिरक्षित किए जाएंगे।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड-19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का गंभीर प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होंने बताया कि कोरोना का टीका लगने के बाद यदि तबीयत ठीक न लगना, थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मितली, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ रही है तो इसका मतलब यह टीका शरीर पर असर कर रहा है। बताया कि जिले में 16, 22, 28, 29 जनवरी को हुए कोविड-19 टीकाकरण में लक्षित 7657 लाभार्थियों के सापेक्ष 4541 को प्रतिरक्षित किया जा चुका है।
उन्हें 28 जनवरी को कोविड का टीका लगा था, कोई परेशानी नहीं हुई । वह लगातार कार्यालय जा रहे हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का सभी लोग लाभ उठाएं और टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
उन्होंने 16 जनवरी को कोविड का टीका लगवाया था। इसके बाद पूरे दिन काम भी किया। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग क्रमवार कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. सुमिता सिन्हा, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय
उन्होंने 22 जनवरी को कोविड-19 का टीका लगवाया था। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इसके बाद वह लगातार अपना काम कर रहे हैं। प्रतिदिन अस्पताल जाते हैं, सब कुछ पहले के जैसा है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. हरिनंदन प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ कोरोना के नोडल अधिकारी