फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   To stop erosion, cutter will be built up to 500 meters

Ballia News: कटान रोकने के लिए 500 मीटर तक बनेगा कटर

Tue, 10 Dec 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
To stop erosion, cutter will be built up to 500 meters
बलिया। बाढ़ के समय गंगा नदी से माल्देपुर के सामने कटान ने भारी क्षति पहंुचाई थी। इसको देखते हुए शासन ने कटानरोधी कार्य पर जोर दिया है। 15.9 करोड़ से 500 मीटर लंबा कटर बनाया जाएगा। कटर के बीच पिचिंग का भी कार्य होगा, जिससे नदी की धारा को मोड़ा जा सके। इसके लिए बोल्डर गिराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व गंगा नदी एनएच-31 से चार किमी दूर बहती थी। अब मात्र 800 मीटर पर गंगा व तमसा का संगम हो गया है। दो नदियों के संगम के कारण इस स्थल पर कटान ज्यादा होती है। गंगा नदी तक जाने के लिए लोगों को पहले तमसा नदी को पार कर तीन किमी तक चलना पड़ता था। दोनों नदियों के बीच किसान खेती भी करते थे। उस समय तमसा व गंगा का मिलान शिवरामपुर घाट पर होता था, जिसे आज भी संगम तट कहा जाता है। वर्तमान समय में दोनों नदियां माल्देपुर के सामने ही मिल रही हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि हर वर्ष कटान से गंगा की धारा धीरे-धीरे माल्देपुर एनएच-31 के करीब आती जा रही है। कटान रोकने के लिए क्षेत्रीय जनता ने कई बार मांग की थी। इसके बाद बाढ़ विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा। इसपर शासन ने धनराशि जारी की है। कटानरोधी कार्य के लिए बड़े-बड़े बोल्डर गंगा तट पर गिराए जाने लगे हैं। बोल्डर से संगम तट से 500 मीटर तक 13 कटर बनाए जाएंगे। इनके बीच में पिचिंग का भी कार्य होगा, जिससे नदी की धारा को मोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन--
मल्देपुर के सामने कटानरोधी कार्य के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। इससे 13 कटर बनाने के साथ ही पिचिंग का भी कार्य किया जाएगा। फरवरी तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। -संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed