फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   To get the pleasure of Allah, he offered prayers in 350 mosques and made sacrifices.

Ballia News: अल्लाह की रजा पाने के लिए 350 मस्जिदों में नमाज अदा कर कुर्बानी दी

Fri, 29 May 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
To get the pleasure of Allah, he offered prayers in 350 mosques and made sacrifices.
नगर के​ विशुनीपुर ​स्थित जामा म​स्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा अदा करते मु​स्लिमबंधु।संवाद
बलिया। ईद उल अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शांति से मनाया गया। इस दौरान जिले की 350 मस्जिदों व इबादतगाहों में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने दुआएं मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। अल्लाह की रजा पाने के लिए लोगों ने नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी की।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया था। इसके लिए छह जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

करीब 31 संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट रही। सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर रही। सपा नेता अरविंद गिरी, अनिल राय, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे आदि ने नमाज के बाद गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे बहेरी ईदगाह पर सबसे पहले नमाज अदा की गई। उसके पश्चात नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी ओमवीर सिंह साथ में विशुनीपुर मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी और लोगों को बकरीदी की बधाई दी।
एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ला, कोतवाल प्रवीण सिंह, महिला एसओ, सभी चौकी प्रभारी सहित भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी मौजूद रही।

रसड़ा: ईद-उल-अजहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अकीदत एवं एहतराम के साथ मनाई गई। नगर के ईदगाह में इमाम मौलाना सरवर कासिमी, मस्जिद हज्जिन पर मौलाना अख्तर करहानी तथा मुंसफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक ने ईद-उल- अजहा की नमाज अदा कराई। ईदगाह पर पहुंचे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी सहित सपा नेता चंद्रशेखर सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने मुबारक बाद दी। ग्रामीण अंचलों कोटवारी, गढ़िया, सरदासपुर, मुडेरा सराय आदि गावों में भी लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed