फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Title match will be held in Ayodhya, Varanasi

अयोध्या, वाराणसी में होगा खिताबी मुकाबला

Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Title match will be held in Ayodhya, Varanasi
नरही। मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में प्रदेश स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला अयोध्या व वाराणसी के मध्य खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से रजिस्टर्ड उक्त प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने धनबाद रेल को 25-16, 25-21 से और दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या हास्टल ने छपरा को 27-25, 23-25, 25-19 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज नरहीं के खेल मैदान आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में वाराणसी ने छपरा को 25-19, 25-19 से, धनबाद रेल ने विद्यापीठ 25-21, 23-25, 25-22 से, अयोध्या हास्टल ने देव अकेडमी को 25-16, 25-17 से छपरा ने प्रयागराज को 25-20, 27-25 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका डां विनोद सिंह, शेषनाथ कुशवाहा, रामजीत, संतोष पटेल, शिवाजी सिंह आदि ने निभाई। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव व आयोजन सचिव कृष्णानंद उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रयागराज वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, निरंजन राय, अक्षय कुमार राय, अमरदेव राय, शिव कुमार राय, मदन उपाध्याय, जितेंद्र नाथ राय, विनय राय, अनूप राय, आदि उपस्थित रहे। मैच में कमेंट्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय व सुशील तिवारी व पियूष राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed