फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tired of illness, a woman hangs from the noose

बीमारी से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 11 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, a woman hangs from the noose
नरहीं। थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में रविवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह जगने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी मनोज सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुघरी देवी की रविवार की रात प्रतिदिन की भांति भोजन कर अपनी बेटी प्रियंका के साथ सो रही थी। इसी बीच महिला बगल में कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई। परिजनों को घटना की जानकारी नींद खुलने के बाद हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के भाई गाजीपुर जिले के भावरकोल थाने के बसनिया गांव निवासी रामजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी कि बहन ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतका का पति मनोज सिंह गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। जबकि बड़ा पुत्र अरविंद सिंह पिता के साथ गुजरात में रहता है। सूचना के बाद मृतका के पति व पुत्र गुजरात से रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बड़े पुत्र अरविंद की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed