फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tiranga Yatra taken out with patriotic zeal

Ballia News: देशभक्ति के जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out with patriotic zeal
मनियर कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पुलिसकर्मी। आयोजक
बलिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में विभिन्न जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और पुलिस विभाग के नेतृत्व में निकली इन रैलियों ने पूरे जनपद में देशभक्ति का संचार किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व प्राशि संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया, इसमें सैकड़ों शिक्षक बाइक पर शामिल हुए। इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, बीएसए मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव के संरक्षण एवं नेतृत्व में किया गया। रैली का संयोजन डॉ. मनीषा मिश्रा और संचालन शिवांगी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

मनियर में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे कस्बे में मार्च किया। पूर थाने के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज व हल्दी थाने के थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय भावना को प्रबल करना और शहीदों को नमन करना रहा। बेलहरी ब्लॉक में कोटेदार संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी व जिलाध्यक्ष दिनेश राय ने बहादुरपुर से रामगढ़ तक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय व हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय, चितबड़ागांव में एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद ने किया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा दौड़ में हिस्सा लिया। इसी तरह नरहेजी महाविद्यालय नरही में प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बैरिया तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कोटेदारों की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जो शहीद स्मारक तक गई। नगरा नगर पंचायत में अध्यक्ष इंदु की अगुवाई में तिरंगा यात्रा डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ पूरे नगर में निकाली गई।

बेल्थरारोड में उप जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय व आलोक गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इन आयोजनों में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, छात्र, पुलिस जवान, कोटेदार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

मनियर कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पुलिसकर्मी। आयोजक

मनियर कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पुलिसकर्मी। आयोजक

मनियर कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पुलिसकर्मी। आयोजक

मनियर कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पुलिसकर्मी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed