फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tips given about rally rally traffic

रैली निकाल यातायात के बारे में दिए गए टिप्स

Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tips given about rally rally traffic
बलिया। यातायात एवं संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यातायात माह का समापन शनिवार को पुलिस लाइन से रैली निकाल कर संपन्न हुआ। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली पुलिस लाइन से निकलकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहे पर जाकर समाप्त हो गया। इस रैली में 90 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट कोर के जवान, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर, नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का पालने करने का अनुुरोध किया। इसके अलावा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, जिला प्रतिसार निरीक्षक अरूण सिंह, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई सूरज सिंह, एसआई अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed