फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thundered against the SP regime Bajpajn

सपा शासन के खिलाफ गरजे भाजपाजन

Wed, 01 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 01 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thundered against the SP regime Bajpajn
प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके पहले बापू भवन टाउन हाल से जुलूस निकाला और नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहंचे। वहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पूरे प्रदेश में लूटखसोट मची है। भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलात्कार, हत्या, लूट, छिनैती की घटनाओं ने जनता को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता सपा की भ्रष्टाचारी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। सांसद भरत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओलावृष्टि से क्षतिपूर्ति के लिए जो धनराशि भेजी थी, सपा सरकार उसमें बंदरबांट कर रही है। भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में सुशासन की सरकार भाजपा ही दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में न तो चिकित्सक हैं और न ही मरीजों के लिए दवा उपलब्ध है। चहुंओर अराजकता के माहौल में प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आस लगाए बैठी है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बहुमत की सरकार भाजपा की ही बनेगी। पूर्व विधायक मंजू सिंह ने कहा कि प्रदेश की बेलगाम सपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोग तैयार हैं।

ऐसे में भाजपा को अपनी शक्ति प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है। मोदी ही एक ऐसे नेता हैं जो देश व प्रदेश की दशा और दिशा बदल सकते हैं।


धरना सभा को केतकी सिंह, भगवान पाठक, रवि राय, अनूप चौबे, सूर्यबली राम, अरविंद राय, शिवभूषण तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विनोद शंकर दूबे, वशिष्ठ दत्त पांडेय, नकुल चौबे, जितेंद्र तिवारी नागेंद्र पांडेय, आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय मिश्र, सकलदीप राजभर आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रमेश राय, सुनीता श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर सिंह, अक्षय लाल यादव, सुरेंद्र सिंह  आदि उपस्थित रहे। संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed