{"_id":"5dcc41d18ebc3e5b27432915","slug":"thrown-wife-from-jayaprabha-setu-in-ghaghra-river-ballia-news-vns494189892","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जयप्रभा सेतु से घाघरा नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जयप्रभा सेतु से घाघरा नदी में फेंका
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग -31 के पास जयप्रभा सेतु से मंगलवार की शाम एक महिला को उसके पति ने जान से मारने की नियत से घाघरा नदी में फेंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया और बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को मांझी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन वह अपने ही गांव के किसी दूसरे जाति के युवक से प्रेम में फंसी हुई थी। अंतोगत्वा वह अपना ससुराल छोड़कर चार वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली। जिनसे एक पुत्र भी पैदा हुआ, लेकिन कुछ महीनों से दोनों में किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो गया था। युवती प्रेमी (पति ) से इलाज के लिए कहती तो उसके प्रेमी द्वारा उसे मारा पीटा जाता था। अंत में उसके प्रेमी पति ने उसको रास्ते से हटाने के लिए मंगलवार की शाम इलाज कराने के बहाने छपरा से बाइक से बलिया लेकर आने लगा। जैैस ही वह जयप्रभा सेतु पर पहुंचा कि बाइक रोककर घाघरा नदी के पास सेल्फी लेने के बहाने ले गया और उसे नदी में ढकेल दिया। संयोग अच्छा रहा कि नदी में जहां महिला गिरी, वहीं मछुआरे मछली मार रहे थे। जिन्होंने महिला को नदी में डूबने से बचा लिया। महिला की मानें तो उसका तीन वर्षीय पुत्र भी साथ में था। जिसको लेकर उसका प्रेमी (पति) फरार हो गया। उधर, मछुआरों ने महिला को बिहार राज्य के सारण जनपद के मांझी थाना पुलिस को सौंप दिया। जिसका पुलिस इलाज करा रही है। उसको डर है कि उसके पुत्र को उसका प्रेमी ( पति ) कहीं जान से ना मार दें। इस बाबत मांझी थाना के एसएचओ नीरज ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर पर हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।