फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three youth lost their lives after being hit by trains

Ballia News: ट्रेनों की चपेट में आकर तीन युवकों ने गंवाई जान

Sat, 28 Oct 2023 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three youth lost their lives after being hit by trains
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे लाइन पर तीन युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। भटनी- वाराणसी ट्रैक पर मिले युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सहतवार थाना के त्रिकालपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर एक 32 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटा शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उसके पैकेट से मिले मोबाइल और आधार कार्ड के सहायता से फोन मिलाया तो पता चला कि उसका ससुराल क्षेत्र के कुम्हैला गांव में है। घटना की खबर पर उसकी पत्नी सुमिता पहुंची। उसने बताया कि वह रांची का रहने वाला है। उसका नाम संतोष राजभर है। तीन दिन पहले ससुराल आया था। इधर कैसे पहुंचा किसी को पता नहीं है। संतोष की दो लड़की एक लड़का है। वहीं, दूसरी तरफ चितबड़ागांव प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा अज्ञात युवक की शिनाख्त आजाद 16 वर्ष निवासी नरहिया मधुबन के रूप में किया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उधर, बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पूर्वी केबिन आउटर सिग्नल के आगे उभांव ग्राम के पास रेल ट्रैक पर एक 24 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त की नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। रेल लाइन होकर गुजर रहे गेटमैन ने रेल ट्रैक पर एक युवक का सिर और धड़ अलग हुआ शव देखा तो पुलिस को खबर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed