{"_id":"69c26938dfa4fc72060886a6","slug":"three-wanted-criminals-each-carrying-reward-of-25-000-arrested-in-connection-with-robbery-case-in-ballia-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia Police Encouner: लूटकांड के 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Police Encouner: लूटकांड के 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Tue, 24 Mar 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:06 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भीखा छपरा लूटकांड में 25 -25 हजार के इनामी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले की बैरिया पुलिस ने सोमवार की रात में मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनमी लूट के अभियुक्त पुनीत कुमार, चंदन पांडेय को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरे साथी राघव पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बदमाशों के पास से लूट के आभूषण व बाइक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बैरिया पुलिस रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर बुधनचक से जाने वाली सड़क के दक्षिण दिशा में दया छपरा नौरंगा मार्ग पर दक्षिण दिशा में डकैती व लूट से संबंधित पुरस्कार घोषित तीन वांछित अभियुक्तों का घेराव किया। इस दौरान अभियुक्तों ने पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुनीत सिंह (23) निवासी सिवान टोला चांददियर के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं चंदन पांडेय (24) निवासी रकबा टोला के बायें पैर में गोली लगी। साथ ही बाइक के पास लेटे हुए बदमाश राघव पांडेय (19) निवासी रकबा टोला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों व राघव पांडेय थाना स्थानीय पर लूट का मुकदमा दर्ज है। भीखा छपरा गांव के एक घर में फरवरी में हथियार के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर आभूषण की लूट की थी। तीन मार्च की रात को चकिया बैरिया मुख्य मार्ग से अभियुक्तों द्वारा एक अदद मोटर साइकिल लूट कर भाग गए थे। घायल बदमाश पुनीत सिंह और चंदन पांडेय को इलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनबरसा भेजा गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन