फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three vicious thieves arrested with six stolen bikes

चोरी की छह बाइक संग तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three vicious thieves arrested with six stolen bikes
बलिया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों से तीन शातिर चोरों को चोरी की छह बाइक संग गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने धरीक्षनदास के कुटिया के पारस से बृहस्पतिवार की सुबह अभियुक्त इमरान खान उर्फ मुन्ना पुत्र एजाज खान निवासी अड़रा थाना दुबहड़ और गोलू पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय पुत्र विजय पांडेय निवासी हासनगर थाना हल्दी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की पांच बाइक के साथ ही एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। उधर, कोतवाल पुलिस ने अभियुक्त अरविंद पासवान पुत्र स्व शिव कुमार पासवान निवासी ग्राम दिघार थाना रेवती को बृहस्पतिवार को शिवपुर दियर चौरास्ता के पास से गिरफ्तार किया। वहीं उसके पास से चोरी की एक बाइक व मोबाइल बरामद किया। जिसका नंबर फर्जी पाया गया। अभियुक्त के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed