फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three to be built from State Road Fund

राज्य सड़क निधि से बनाए जाएंगे तीन मार्ग

Sun, 18 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three to be built from State Road Fund
बलिया। जनपद में राज्य सड़क निधि से तीन मार्गों के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें भागीपुर माइनर-रतनौली नहर के पास से एक किमी, खेमापुर से रतनौली संपर्क मार्ग से एक किमी और मनियर बड़ागांव औड़ियार में विद्यालय के पास लगभग एक किमी सड़क का निर्माण लगभग 1.60 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 80 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। पक्का मार्ग न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इनके बनने से एक दर्जन गांवों के हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। मनियर ब्लॉक के भागीपुर माइनर रतनौली नहर से बड़कीबारी गांव तक एक किमी सड़क का निर्माण 58.86 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके लिए, पहली किस्त के रूप में 29.43 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस मार्ग पर अभी खड़ंजा है। मार्ग के उबड़-खाबड़ होने से आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। इससे भेखरिया, भागीपुर, गुड़पोखर गांव को सीधे लाभ होगा। पांच हजार से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होगी। इसी ब्लॉक के खेमापुर-रतनौली एक किमी संपर्क मार्ग का निर्माण 58.87 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 29.43 लाख रुपये दिए गए हैं। मार्ग के बनने के बाद इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई थी। मार्ग के बनने से खेमापुर, रतनौली और धसका के साथ ही आसपास की छह हजार से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होगी। इस ब्लॉक बड़ागांव से उदईपुर तक लगभग एक किमी सड़क का निर्माण 42.58 लाख की लागत से किया जाएगा। पहली किस्त में 21.69 लाख रुपये भी जापी किए गए हैं। इस मार्ग के निर्माण से पटखौली, उदईपुर, रामपुर आदि की सात हजार से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होगी। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed