फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three times more force for PCS exam

Ballia News: पीसीएस परीक्षा को लेकर लगी तीन गुना अधिक फोर्स

Sat, 13 May 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three times more force for PCS exam
बलिया। डीएम रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जनपद में पहली बार हो रही है। कक्षों को इस प्रकार बांटना है कि एक कक्षा में 24 विद्यार्थी बैठ सकें। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी लगाकर सभी कक्षों की सफाई कर ली जाए। पेपर भेजने का कार्य अति महत्वपूर्ण है। सभी स्टैटिक और केंद्र प्रबंधक सात बजे तक केंद्र पहुंच जाएंगे। प्रश्नपत्र खोलते और ओएमआर शीट बांटते समय विशेष सावधानी बरतनी हैं। अनावश्यक व्यक्तियों को केंद्र पर नहीं रहने देना है। जब तक ओएमआर शीट जमा न हो जाए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जाने देना है।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग से आए वीरेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यदि बलिया में यह परीक्षा सकुशल संपन्न होती है तो आगे भी बलिया को इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से परीक्षा के पूर्व और परीक्षा के दिन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के पूर्व ही केंद्र की साफ-सफाई, प्रकाश, फर्नीचर की व्यवस्था देख ले, फर्नीचर टूटा नं हो। परीक्षा के समय यदि आपका कोई भी संबंधी परीक्षा दे रहा हो तो पहले ही बता दें जिससे कि आपका परीक्षा केंद्र बदला जा सके। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त मनाई है। परीक्षा केंद्र पर दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबल लगाए जाएंगे। परीक्षा में 40%% से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सूत लेखन की व्यवस्था होगी। 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सूत लेखक विद्यार्थी लेकर आएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने कहा कि इस परीक्षा में मानक के अनुसार तीन गुना अधिक फोर्स लगाई गई है। संबंधित थाने का नंबर अपने पास रखने को कहा। इस अवसर पर सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed