फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia UP Road Accident News: Three teenager died by 11000 volt wire falling on them in ballia up

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Thu, 25 Feb 2021 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Feb 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Ballia UP Road Accident News: Three teenager died by 11000 volt wire falling on them in ballia up
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। एक साथ तीन की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और एसएचओ संजय त्रिपाठी भी पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह(26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ केक लेकर घर जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों जैसे ही शोभा छपरा गांव पहुंचे। उसी दौरान उनके ऊपर 11000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इससे तीनों झुलस गए और तड़पकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर शासन और प्रशासन सहित हजारों लोगों का जमावड़ा जुट गया है।

Ballia UP Road Accident News: Three teenager died by 11000 volt wire falling on them in ballia up
मृतक अनुज की बहन।

मृतक अनुज सिंह की बहन बैरिया से पढ़ कर घर लौट रही थी। जैसे ही उसने अपने भाई का शव देखा तो एक दम बेसुध हो गई। घटनास्थल पर मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक के हेंडिल पर खंबे का तार टूटकर गिरा था। इससे पूरी बाइक में करंट फैल गया था। हाईवोल्टेज तार होने से बाइक भी जल गई। जिस खंबे से तार गिरा है, वह जर्जर भी बताया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि जब ग्रामीणों ने एसडीएम को फोन कर बुलाया, तो उन्होंने कहा कि मृतकों का नाम नोट करवा। थोड़ी देर में लेकपाल को भेज देता हूं। इससे ग्रामीण आग बबूला हो गए और हाईवे जाम कर दिया।

आखिरकार जब एसडीएम पहुंचे तो ग्रामीण आगबबूला हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ ही ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed