फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three teachers including the headmaster suspended

प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड, मचा हड़कम्प

Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three teachers including the headmaster suspended
बलिया। विद्यालय में गैरहाजिर रहने और अन्य अनियमितताओं में बीएसए ने एक प्रधानाध्यापक समेत तीन अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया है। एक साथ तीन के निलंबन से हड़कंप मचा है। बीएसए ने यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने के साथ ही गंभीर शिकायत मिलने पर की है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय चौहान बस्ती रामपुर का निरीक्षण बीएसए ने 19 सितंबर को किया था। शिकायत मिली थी कि उक्त विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका अर्चना कभी-कभी स्कूल आती हैं और हस्ताक्षर बनाकर चली जाती हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित पंजिका पर सहायक अध्यापिका अर्चना के हस्ताक्षर थे लेकिन वह उपस्थित नहीं थीं। बीएसए ने शिक्षिका को सस्पेंड करते हुए कन्या प्रावि गढि़या से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच बीईओ मुरलीछपरा को सौंपी गई है। वहीं, बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के ही प्राथमिक विद्यालय लबकरा के प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव, सहायक अध्यापिका प्रतिभा यादव को भी सस्पेंड कर दिया है। इस विद्यालय का भी निरीक्षण बीएसए ने 19 सितंबर को किया था। विद्यालय पर न छात्र थे, न अध्यापक। उसी वक्त रसोइयां पहुंची। उसने बताया कि यहां न तो बच्चे आते हैं, न अध्यापक। बीएसए ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव और सहायक अध्यापिका प्रतिभा यादव को सस्पेंड कर दिया है। प्रधानाध्यापक को प्रावि रसड़ा नंबर चार और सहायक अध्यापिका को कंपोजिट विद्यालय रसड़ा से संबद्ध किया है। मामले की जांच बीईओ सीयर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed