फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three students returning home after exams injured in road accident

Ballia News: परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्र सड़क हादसे में घायल

Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three students returning home after exams injured in road accident
बैरिया/दयाछपरा। थाना क्षेत्र के दलपतिपुर जमालपुर मार्ग पर मनमोहन दास की मठिया के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक किशोर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीएन इंटर कालेज दुबेछपरा से बुधवार को सुबह की पाली में संस्कृत की परीक्षा देकर बाइक से राजकुमार पासवान(16), पुरुषोत्तम सिंह(17) एवं राजेंद्र प्रसाद(17) अपने गांव श्रीनगर लौट रहे थे। दलपतिपुर में मनमोहन दास की मठिया के पास मिट्टी लेकर आगे आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से इनकी बाइक टकरा गई। इसमें राजकुमार पासवान को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि पुरुषोत्तम सिंह व राजेंद्र प्रसाद का उपचार कर चिकित्सकों ने घर के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed