फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three players selected for national school kho-kho competition

राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ी चयनित

Tue, 04 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three players selected for national school kho-kho competition
खिलाड़ी- पवन कुमार। खोखो खिलाड़ी टीम में शामिल - फोटो : BALLIA
बलिया। अंडर-19 सीनियर (बालक वर्ग) 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता छह से नौ फरवरी तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होगी। इसमें भाग लेने वाली प्रदेश टीम में बलिया से तीन खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इसमें दो खिलाड़ी शिवम कुमार वर्मा और राजन श्रीवास्तव रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट और एक खिलाड़ी पवन कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय (तहसीली स्कूल) बलिया का छात्र है।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक व उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी सोमवार को टीम मैनेजर नीरज राय तथा कोच चंद्रभानु सिंह व वसीम के साथ श्रीनगर के लिए रवाना हुए। बीएसए शिव नारायण सिंह, क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य सुनील पांडेय, रामदहिन सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक अभय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य पारस नाथ राय, खेल अध्यापक दिनेश प्रसाद, रमेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, संजय कुंवर, कोषाध्यक्ष कनक चक्रधर, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव दानिश मोहसिन, राजेश दुबे खुशी जताते हुए खिलाडि़यों के मंगलमय भविष्य की कामना की है।

खिलाड़ी-शिवम् वर्मा।  खोखो खिलाड़ी टीम में शामिल

खिलाड़ी-शिवम् वर्मा। खोखो खिलाड़ी टीम में शामिल- फोटो : BALLIA

खिलाड़ी राजन श्रीवास्तव। खोखो खिलाड़ी टीम में शामिल

खिलाड़ी राजन श्रीवास्तव। खोखो खिलाड़ी टीम में शामिल- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed