फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people on a motorcycle injured after being hit by a speeding Bolero.

Ballia News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three people on a motorcycle injured after being hit by a speeding Bolero.
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सरनी गांव निवासी राहुल खरवार (46), राहुल सिंह (45) और चंदू (35) एक ही बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर से गांव लौट रहे थे। रामपुर कटाराई गांव के सामने बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल खरवार और राहुल सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंदू को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल : रसड़ा। रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग पर मुड़ेरा गांव के भरपूरवा के पास शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में संगीता देवी (40)गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मुड़ेरा भरपूरवा निवासी संगीता राजभर अपने मकान के सामने बैठी थीं। इसी दौरान बस्ती की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गाड़ी को पास दे रहा था। इसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। उसने संगीता देवी को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के बीच ट्रैक्टर को कब्जे में लेने को लेकर नोकझोंक भी हुई। घायल संगीता देवी का उपचार वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed