फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people injured and driver killed in collision between truck and trailer in Ballia

Ballia Accident: ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में तीन घायल, चालक की मौत; केबिन तोड़कर कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव

Tue, 03 Feb 2026 10:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 10:59 AM IST
सार

Ballia News: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोहरे के बीच ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three people injured and driver killed in collision between truck and trailer in Ballia
मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित शिवम आइडियल स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह कोहरे के बीच ट्रक व ट्रेलर में टक्कर हो गई। ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर मौत हो गई, ट्रेलर के चालक व खलासी घायल हो गए। सूचना पर  पहुंचे चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र ने टीम के साथ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज को पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। दोनों वाहनों की टक्कर से आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने हाइवा मंगाकर दोनों ट्रकों को हटाकर आवागमन चालू कराया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद (48) चावल लोडकर बिहार के लिए जा रहे थे। अभी मांझी मार्ग पर स्थित शिवम आइडियल स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि कोहरे के कारण मोरंग लदे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रेलर बिहार से आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक रामधनी बिंद की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने केबिन तोड़कर किसी तरह चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरमुत्ता रतसड़ निवासी ट्रेलर चालक कमलेश यादव (26) व खलासी बारी रतसड़ निवासी अर्जुन यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed