फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people including a woman injured in collision with an uncontrolled car, e-rickshaw driver diesThree people including a woman injured in collision with an uncontrolled car, e-rickshaw driver dies

Ballia News: अनियंत्रित कार की टक्कर से महिला सहित तीन लोग घायल, ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman injured in collision with an uncontrolled car, e-rickshaw driver diesThree people including a woman injured in collision with an uncontrolled car, e-rickshaw driver dies
सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी कार की जद में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परि
बलिया/सुखपुरा। बलिया- सिकंदरपुर मार्ग के धरहरा गांव के पास शनिवार की दोपहर बाद अनियंत्रित कार ने बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा चालक अजय गुप्ता (38) निवासी धरहरा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार शौकत अली (52) निवासी काजीपुरा, सुरेश पांडेय (47) निवासी पंडितपुरा घायल हो गए। कार सवार कुमकुम वर्मा (21) निवासी डुमरी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौत की खबर पर परिजनों ने धरहरा चट्टी पर मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी सतीश शर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। करीब डेढ़ घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कार को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर से यात्रियों लेकर कार शहर की तरफ जा रही थी। काजीपुरा निवासी शिक्षक शौकत अली छोटे भाई मुहम्मद बाबर के साथ एक रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। धरहरा पहुंचे थे कि सुखपुरा की तरफ से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा चालक अजय गुप्ता व सुरेश पांडेय को टक्कर मारने के बाद शौकत अली को टक्कर मार कर सड़क किनारे बंद हो गई। कार में सवार कुमकुम वर्मा भी घायल हो गई, वह गोरखपुर से डुमरी बांसडीह रोड आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सक ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया और शौकत अली व सुरेश पांडेय की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया, परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। वहीं, घायल कुमकुम को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।
उधर, अजय गुप्ता की मौत की खबर पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों परिजनों ने मुआवजे व चालक पर कार्रवाई को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसकी खबर लगते ही मौके पर सुखपुरा, फेफना, गड़वार, सदर कोतवाली व महिला थाने की पुलिस पहुंची।

इस बाबत सीओ सिटी सतीश शर्मा ने कहा कि अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सवार एक महिला सहित कुल चार घायल हैं। एक युवक की मौत हो गई। अजय के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी कार की जद में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परि

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी कार की जद में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परि

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी कार की जद में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परि

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी कार की जद में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोती-बिलखती परि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed