{"_id":"6364096c2c04ab64d876e3df","slug":"three-new-dengue-patients-found-ballia-news-vns681924152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन नए मरीज मिले
विज्ञापन
जनपद में डेंगू के मरीजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोजाना ही नए मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन नए मरीज मिले हैं। वर्ष 2022 में अब तक डेंगू के 128 मरीज मिले हैं। इसमें से 90 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे अधिक डेंगू के मरीज शहर में 27, ब्लॉक दुबहर -26, हनुमानगंज-26 पाए गए हैं। डेंगू से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
जनपद के साथ ऐसे गांव या वार्ड हैं जहां एक से अधिक डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं। जनपद के 17 ब्लाकों में 14 ब्लाक डेंगू से प्रभावित हैं। शहर के 25 वार्डों में 19 वार्ड डेंगू से ग्रसित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने के पांच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं। डेंगू, खासतौर पर बारिश के मौसम के दौरान और बाद में होता है क्योंकि इसी मौसम में एडीज मच्छरों को पनपने के लिए भरपूर पानी मिलता है। इस समय डेंगू तेजी से फैल रहा है, लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि लोगों को सावधान और जागरूक रहने की आवश्यकता है। डेंगू के लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, दस्त आदि शामिल है। इससे बचाव की आवश्यकता है। अपने आसपास गंदा पानी एकत्र नहीं होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।