{"_id":"623cb30c8c499646b102ea69","slug":"three-munna-bhai-held-one-center-s-recommendation-for-debar-ballia-news-vns644756784","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मुन्ना भाई धराए, एक केंद्र के डिबार की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मुन्ना भाई धराए, एक केंद्र के डिबार की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/ जयप्रकाशनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले में तीन मुन्ना भाई पकड़ में आए। इनमें एक को जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने रामकरण इंटर कालेज भीमपुरा से तथा दो को उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह जय प्रकाश नगर इंटर कॉलेज से पकड़ा। ये दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा डीआईओएस ने सामूहिक नकल करते पाए जाने पर डीएन आदर्श ज्ञानपीठिका, खेजुरी को डिबार करने की संस्तुति की है। हाईस्कूल की सुबह की पाली में करीब 12245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पॉली में परीक्षा के दौरान डीआईओएस ने रामकरण इंटर कालेज भीमपुरा नं.1 में जांच की गई। इस दौरान विद्यालय के कमरा नं0 7 में एक परीक्षार्थी की जगह पर अपना फोटो लगाकर फर्जी तरीके से परीक्षा देते मिला। इसके बाद जिलाविद्यालय निरीक्षक ने आरोपी और पंजीकृत छात्र को परीक्षा से निष्कासित करते हुए केंद्राध्यक्ष रामप्यारे सिंह को दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर, उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जयप्रकाश इंटर कालेज में दो परीक्षार्थीयों की जगह दो अन्य को परीक्षा देते पकड़ा। दोनों आरोपियों और दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ केंद्र के व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।